संदेश

डिजिटल युग में हिन्दी आलोचना की लिपिगत व भाषाई चिंतन

आज के इस उत्तर-आधुनिक समय में जब हम अपनी हथेली पर रखे स्मार्टफोन नामक यंत्र को देखते हैं,तो यह केवल दूरस्थ बैठे किसी व्यक्ति से संवाद स्थापित करने का यांत्रिक माध्यम भर प्रतीत नहीं होता। इसने अत्यंत मौन तरीके से,हमारी बिना भनक के, हमारे समूचे सामाजिक ताने-बाने,हमारी देशज संस्कृति और हमारी मौलिक सोच के विन्यास को समूल बदल कर रख दिया है। व्हाट्सएप की   चैट बॉक्स से लेकर सोशल मीडिया के अनियंत्रित और उन्मुक्त वैश्विक मंचों पर आज जिस तीव्र गति से 'हिंग्लिश' (अर्थात देवनागरी के स्थान पर रोमन अक्षरों में हिंदी को लिपिबद्ध करना) का व्यामोह बढ़ा है,उसे महज़ समय बचाने का कोई शॉर्टकट,कोई तात्कालिक सुविधा या तकनीकी विवशता मान लेना हमारी वैचारिक चेतना की सबसे बड़ी और आत्मघाती भूल होगी। जब हम 'डिजिटल हिन्दी की आलोचना दृष्टि' के धरातल पर स्थिर होकर इस पूरे परिदृश्य का सूक्ष्म विश्लेषण करते हैं,तो यह यथार्थ शीशे की तरह साफ हो जाता है कि अपनी मातृभाषा की बात को अभिव्यक्त करने के लिए किसी पराई भाषा की लिपि का बैसाखी की तरह सहारा लेना और अपने रोज़मर्रा के सहज संवाद में जबरदस्ती अंग्रेजी क...

ग्रंथ-विमुक्ति व हिन्दी गद्य का स्क्रीन विमर्श

किसी भी बात की शुरुआत अगर सीधे मिजाज से न हो,तो वह बात बेदम,जटिल व रूढ़ हो जाती है। आजकल के डिजिटल ज़माने में एक अजीबो-गरीब प्रसंग खड़ा हो गया है। हर हाथ में स्क्रीन है एवं उस स्क्रीन से एक अंतहीन शोर बह रहा है। ऐसा लगता है जैसे पूरी दुनिया एक ही साथ बोलने पर उतारू है,सुनने का धीर-पुर किसी के पास नहीं बचा। अत्याधुनिक तकनीक ने सबको यह छूट दे दी है कि सुबह उठो,जो मन में आए लिखो और दुनिया के सामने परोस दो। परंतु इस 'तुरंत लिखो व तुरंत वाहवाही पाओ' की हड़बड़ी ने हमारी भाषा की वह रीढ़ ही तोड़ दी है,जिसे हमारे पुरखों ने सदियों की साधना से कमाया था। ​ग्रामीण चौपाल पर जब चार सयाने लोग बैठते हैं,तो उनकी बतकही में एक ठहराव होता है। वहाँ बात कहने से पहले बात को तौला जाता है। एक वाक्य फेंकने के बाद जो मौन तैरता है,असल गद्य उसी मौन के भीतर से जनमता है। मगर आज के आभासी मंचों पर वह धीरज कहाँ? वहाँ तो शब्दों का ऐसा मजमा है कि गद्य का अनुशासन ही गायब हो गया है। शब्द-विन्यास का हाल यह है कि एक ही बात को घुमा-फिराकर दस तरीके से कहा जा रहा है,ताकि शमा बांधा जा सके और इंचटेप व पटरी से नापने पर बड़े...