ग्रंथ-विमुक्ति व हिन्दी गद्य का स्क्रीन विमर्श
किसी भी बात की शुरुआत अगर सीधे मिजाज से न हो,तो वह बात बेदम,जटिल व रूढ़ हो जाती है। आजकल के डिजिटल ज़माने में एक अजीबो-गरीब प्रसंग खड़ा हो गया है। हर हाथ में स्क्रीन है एवं उस स्क्रीन से एक अंतहीन शोर बह रहा है। ऐसा लगता है जैसे पूरी दुनिया एक ही साथ बोलने पर उतारू है,सुनने का धीर-पुर किसी के पास नहीं बचा। अत्याधुनिक तकनीक ने सबको यह छूट दे दी है कि सुबह उठो,जो मन में आए लिखो और दुनिया के सामने परोस दो। परंतु इस 'तुरंत लिखो व तुरंत वाहवाही पाओ' की हड़बड़ी ने हमारी भाषा की वह रीढ़ ही तोड़ दी है,जिसे हमारे पुरखों ने सदियों की साधना से कमाया था। ग्रामीण चौपाल पर जब चार सयाने लोग बैठते हैं,तो उनकी बतकही में एक ठहराव होता है। वहाँ बात कहने से पहले बात को तौला जाता है। एक वाक्य फेंकने के बाद जो मौन तैरता है,असल गद्य उसी मौन के भीतर से जनमता है। मगर आज के आभासी मंचों पर वह धीरज कहाँ? वहाँ तो शब्दों का ऐसा मजमा है कि गद्य का अनुशासन ही गायब हो गया है। शब्द-विन्यास का हाल यह है कि एक ही बात को घुमा-फिराकर दस तरीके से कहा जा रहा है,ताकि शमा बांधा जा सके और इंचटेप व पटरी से नापने पर बड़े-बड़े सिद्ध शीर्षक वाले किताबों का पन्ना तथा उसका भीतरी हिस्सा हरा-भरा दिखे।
आलेख का पंचसूत्रीय स्वरुप
१. चौपाल की बतकही बनाम स्क्रीन का कोलाहल
गद्य का एक सीधा-साफ़ उसूल है—अगर आपके लिखे हुए किसी वाक्य में से एक भी शब्द निकालने पर अर्थ में कोई कसर न आए,तो समझ लीजिए कि वह शब्द वहाँ केवल बोझ बढ़ाने के लिए बैठा था। आज के शहरी विमर्शों में यही बोझ सबसे ज़्यादा दिखाई देता है। भाषा जब तक अपनी जड़ों की इस बतकही शैली से रस नहीं लेगी,तब तक वह केवल कागज़ी या प्राविधिक खिलौना बनी रहेगी, उसमें हाड़-मांस के जीवित मनुष्य के प्राण नहीं धड़केंगे। गवई गंध गुलाब की वास्तविक स्थिति कल भी और आज भी हमें उन्हीं चौपाल नुमा संस्कृति चाहें शहर में आयोजित हो या बड़े महानगरों में ही स्पष्टतः दिखाई देती या सामूहिक रूप से भावों की धारा स्वरुप महसूस की जा सकती है।
२. जड़ों की देशजशास्त्रीय मर्यादा का संतुलन
आज जब हम माटी की बात करते हैं, तो शहर के पढ़े-लिखे अधकचरे ज्ञानी लोग इसे अक्सर एक भावुक किस्म की रूढ़ि या बेइज्जती मान लेते हैं। वे सोचते हैं कि यह तो केवल गाँव-जवार की यादों का एक रोना है। लेकिन सच इससे कहीं अलग और गहरा है। भूगोल का भाषा के साथ एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसे कोई भी व्याकरण अकेले नहीं समझा सकता। कछार की जो भूमि है,जहाँ नदियाँ हर साल अपनी केंचुल बदलती हैं और पीछे एक नई, उपजाऊ मिट्टी छोड़ जाती हैं, वह क्षेत्र केवल फसलों की खेती नहीं करता; वह भाषा की भी एक जीवंत प्रयोगशाला है।
गाँव व नदी किनारे की रेतीली भूमि में जो एक तरह का गीलापन, लचीलापन और भीतर छिपा हुआ ठहराव है, वही ठहराव वहाँ के गद्यकारों के वाक्यों में भी उतरना चाहिए। आचार्य परंपरा तथा शास्त्रीय अनुशासन हमें यह सिखाता है कि भाषा में चाहे जितनी आधुनिकता आ जाए, उसकी मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए। इतिहास गवाह है कि प्राच्य वैचारिकता से लेकर आधुनिक काल के आंदोलनों तक,इस समूची पट्टी के लोगों का संघर्ष कितना गहरा रहा है। यहाँ का लोक-मानस कभी उधार के सिद्धांतों पर नहीं जिया है। आज के युवा लेखकों की सबसे बड़ी कमज़ोरी यही है कि वे पश्चिमी सिद्धांतों का चश्मा चढ़ाकर अपनी देश की संस्कृति व माटी को देखना चाहते हैं। वे बड़े-बड़े दार्शनिक शब्द तो सीख लेते हैं,किन्तु उनके वाक्यों में वह तासीर नहीं होती जो पाठक के कलेजे को छू सके। गद्य जब तक लोक-संस्कृति के इस ठेठपन एवं शास्त्रीय मर्यादा के समन्वय से नहीं उपजेगा,तब तक वह काल की कसौटी पर टिक नहीं पाएगा। शब्दों को माँजना तथा उन्हें उनकी सही जगह पर ही एक सच्चे सर्जक की असली पहचान है।
३. संपादकीय कसौटी व आभासी मंचों का सतहीपन
स्थापित मंचों और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों पर जब किसी की रचना स्वीकृति होती है, तो वह केवल एक छपने की ख़बर नहीं होती। वह इस बात का सबूत होती है कि उस रचना में भाषा के स्तर पर एक नियंत्रण है, एक मर्यादा है। संपादकीय नीतियाँ किसी लेखक के हाथ नहीं बाँधतीं, बल्कि वे उसे यह सिखाती हैं कि शब्दों की बाजीगरी व वास्तविक लेखन में क्या ही एक सच्चे सृजक की असली पहचान है। जब कोई रचना किसी कड़ी समीक्षा से गुज़रकर बाहर आती है, तो उसकी साख बढ़ जाती है।
इसके विपरीत, जब हम किसी नए कथाकर यथा- दिव्य प्रकाश दुबे, अमीश त्रिपाठी,अनिल यादव,मनीष सिल्फ,नीलोत्पल मृणाल,चेतन भगत व गौरव सिंह जैसे बड़े व सुप्रसिद्ध कृतिकार अथवा पुरानी कथाओं में मुल्ला नसीरुद्दीन की अनोखी दुनिया इत्यादि का सोशल मीडिया पर जो रील एवं पठन-पाठन चल रहा है,उसका निहितार्थ इसलिए शून्य है कि हम किसी भी नए-पुराने रचनाकार को 1 मिनट में नहीं समझ सकते,उसे समझने या उसके लिखित विचारों को आत्मसात करने हेतु उसकी रचनाओं/पुस्तक के बीचों-बीच से एक पाठ्य-पाठक के रूप में गुजरना होगा। कारण कि वहाँ कोई संपादक नहीं होता ना ही कोई रोकने-टोकने वाला ही होता है। इसका परिणाम यह होता है कि भाषा का व्याकरणिक ढांचा पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है। लोग सोचते हैं कि कुछ भी आड़ा-तिरछा लिख देने अथवा बड़े रचनाकारों को पढ़ लेने मात्र से वह सिद्धहस्त बन जाएँगे। घिसे-पिटे मुहावरों,नकली प्रतीकों व आयातित पंक्तियों के सहारे खड़ा किया गया गद्य शायद तात्कालिक रूप से कुछ तालियाँ तो बटोर सकता है,लेकिन वह इतिहास के पन्नों में अपनी कोई जगह नहीं बना पाता। मौलिक सृजन का मतलब ही यह है कि आपके विचार पूरी तरह से आपके अपने हों, उनमें किसी भी व्यष्टि की छाया न हो। जब लेखक किसी राजनैतिक विचारधारा का अंधानुकरण करने लगता है या केवल विवादों के ज़रिए चर्चा में आने का माध्यम बन जाता है,तो साहित्यिक आत्मा मृतप्राय हो जाती है। साहित्य का वास्तविक दायित्व किसी एजेंडे को बढ़ावा देना नहीं,बल्कि मानवीय गरिमा को अक्षुण्ण बनाएँ रखना है।
४. पद्य का विन्यास: छंद, लय व आंतरिक लयबद्धता
यही बात पद्य यानी हमारी कविताओं और नज़्मों पर भी पूरी तरह लागू होती है। आज कविता के नाम पर जो परोसा जा रहा है,वह अधिकांशतः केवल बेजान तुकबंदी है। लोग शब्दों के अंत में तुक बैठाकर यह मान लेते हैं कि कविता तैयार हो गई। लेकिन भारतीय अथवा पाश्चात्य काव्यशास्त्र के विचारकों ने प्रतिभा को हमेशा कुछ नया तथा पारस्परिक सृजन की क्षमता माना है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि वह बुद्धि जो हर पल पारंपरिक रूढ़ियों से अलग कुछ नया रच सके,वही एकमात्र प्रज्ञ-पीपासु क्षमता से संपन्न माना जा सकता है।
यदि हम वही पुरानी उपमाएँ,पुराने दर्द एवं वही घिसे-पिटे प्रतीक बार-बार अपनी कविताओं में लाते रहेंगे,तो पाठक को उसमें कोई रस नहीं मिलेगा। कविता का एक शाब्दिक व प्राकृतिक प्रवाह होना चाहिए, जैसे कछार की नदियाँ अपने वेग में बहती हैं—साफ़, पारदर्शी और गहरे पानी की तरह। लय केवल बाहर से थोपी गई चीज़ नहीं है; वह तो वाक्यों की आंतरिक संरचना से जनमती है। जब एक नवीन कवि अपने युवान व रोमांचकारी अनुभवों के यथार्थ को पूरी संजीदगी के साथ पन्नों पर उतारता है या दर्ज करता है,तो उसके शब्दों में एक अलग तरह की चमक होती है। वह चमक किसी के उधार के भावों से नहीं आ सकती। कविता का काम ही यही है कि वह समय के कड़वे यथार्थ को इस तरह पेश करे कि पढ़ने वाले के भीतर एक वैचारिक उथल-पुथल मच जाए और वह बेहतर को बेहरीन बनाने हेतु पूर्णतया समर्पित चेतना द्वारा अपने भावप्रवणता को अभिव्यक्त करता रहे।
५. माटी की साख व गद्य का भविष्य
आज की इस अति भौतिकता व यांत्रिकी के अंधे दौर में हमें यह समझना होगा कि तकनीक चाहे जितनी बदल जाए, स्क्रीन का आकार चाहे जितना बड़ा हो जाए,लिखने का जो बुनियादी धर्म है,वह कभी नहीं बदलता। एक लेखक के रूप में हमारी साख इस बात से नहीं है कि हम कितनी जल्दी-जल्दी लिख रहे हैं,वरन इस बात से है कि हम कितनी ईमानदारी से लिख रहे हैं। इन्हीं रचनात्मक कार्यों द्वारा कुछेक स्तर पर साहित्य में मिट्टी की अस्मिता से जुड़े प्रसंगों के साथ ही हिन्दी गद्य के भविष्य को भी सुरक्षित किया जा सकता है। केवल विद्वत्त कथा-प्रसंगों से संपृक्त धाराप्रवाह भाषण व शाब्दिक लेखन का ग़मछा बांध लेने मात्र से इसकी साख में बढ़ोतरी नहीं हो सकती और ना ही इसका भविष्य ही उज्ज्वल हो सकता है। यह दिखावा तथा साहित्य के प्रति हमारा छलावा किसी भी प्रकार से साहित्यिक-सांस्कृतिक उन्नयन का प्रस्थान बिंदु न बन सकता है औऱ न ही हम इसे हिन्दी वांड्मय के प्रत्यार्पण का कारक ही कह सकते हैं।
निष्कर्ष व मूल्यांकन
अंततः निष्कर्ष व मूल्यांकन के क्रम में य़ह कहा जा सकता है कि हमें अपनी भाषा के स्तर व अस्तित्व को गिरने से बचाना होगा,जब तक हम शब्दों के इस पावन भाव-समर्पण को अपनी जड़ों की वास्तविकता से नहीं जोड़ेंगे,तब तक हमारा लिखा हुआ गद्य केवल एक तकनीकी अभ्यास मात्र बनकर रह जाएगा। आज हम सब विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल करें,अपनी बात को दूर-दराज़ तक प्रेषित करें,लेकिन अपनी भाषा का जो शास्त्रीय धीरज है,जो उसकी बौध्दिक गरिमा व सांस्कृतिक मर्यादा है,उसे कभी न छोड़ें। इस प्रकार अंततोगत्वा जब हमारी रचना इस कड़े आत्म-अनुशासन की भट्टी से तपकर निकलती है,तब वह हर प्रकार के दोषों,लेखन-खामियों,कॉपीराइट अथवा कॉपी-पेस्ट जैसे अनेकानेक विवादों से मुक्त होकर एक सच्ची,मौलिक एवं कालजयी कृति का रूप ले पाती है।
Thanks
जवाब देंहटाएंसाहित्यिक मर्यादा का सम्यक विवेचन इस लेख में दिखता है.
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएंGood
जवाब देंहटाएंMany many so many Thanks to you my respected sir
हटाएंSplendid and fabulous.
जवाब देंहटाएंWelldone
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंआज की साहित्यिक दुनिया और वास्तविकता पर आधारित एक अच्छा आलेख। शशांक प्रिय मिश्र जी को ढेर सारी बधाइयां।
जवाब देंहटाएं